Thursday, June 03, 2010

Weirdos..

Its always quite heartening and calming to hear about those who are totally insane. Somewhere a pleasant feeling enters the heart when someone express utter disdain towards what you hold as really precious. These insane, weird people keep on reminding the futility of everything... everything and its quite reassuring to meet such gentle yet fearless souls and remember that in all conditions world goes on.
इक रोज़ ज़िन्दगी ने शायर को तन्हा पकड़ा
गुद्दी हाथ में लेकर दो तमाचे लगाये और कहा

"कब बंद करोगे अपनी ये उल-जलूल हरकतें,
कब तक देखोगे जो कभी हुआ ही नहीं,
कब तक दिखाओगे जो कभी होगा ही नहीं.
क्यूँ तुम मुझे जाने पहचानने कि कोशिश करते हो,
क्यूँ नहीं तुम सबकी तरह चुपचाप जीते और मरते हो.
क्यूँ इस वक़्त से पूछते हो कि ये कभी रुकता क्यों नहीं,
क्यूँ पानी से पूछते हो कि ये कभी जलता क्यों नहीं.
कभी चाँद के दाग देख कर उसके चाल चलन पे ताने कसते हो.
कभी सूरज को अलविदा कह के कभी ना आने को कहते हो.
सबने शिकायत कि है तुम्हारी कि सबको तंग करते हो,
ना खुद चैन से जीते हो ना दूसरो को जीने देते हो.
आज हत्थे चढ़े हो अब तुम्हे सीधा कर के ही जाऊँगी."

बड़ी मुश्किल से उस रोज़ शायर ने ज़िन्दगी से पीछा छुड़ाया
और तब से ही ज़िन्दगी और शायर कि "Guriella war" चालू है
इसीलिए अब शायर अँधेरे कमरों में छुप-छुप के लिखता है

Tuesday, May 05, 2009

Identity

How easily things we possess become part of our identity and losing any of these leads us frequently to identity crisis. But, on other note I wonder at times, often without even realising we change our identities. What I associate with today was not even in my distant dreams till yesterday. And now, I derive all sense of belonging and meaning of existence from these recent companions. With clenched fist you hold something close to your heart and then one day you look at your hands and wonder when and how did you let it fall off?

यूँ तो उम्र बितायी थी उसके साथ तो कुछ मरासिम जुड़ ही गए,
मेरी पहचान भी वही था और
मेरे और जहाँ के दरम्यान भी वही था.
मगर मुआं नाम ना मेरी शख्सियत के साथ जाता था
ना ही मेरी शख्सियत इस नाम के साथ
(मरासिम - relation; दरम्यान - in between, मुआं - slang for stupid; शख्सियत - identity)

हर रिश्ते की तरह यहाँ भी कुछ कमी थी शायद
बरसों से ज़िन्दगी वहीँ थमी थी शायद
ना थे आसार और ना थी तवक्को हालात के बदलने की
हमने भी आदत डाल ली वक़्त के साथ साथ चलने की.
(तवक्को - Expectation)

फिर इक रोज़ जाने किधर से उस नए नाम से
आवाज़ दी तुमने तो जीने के जैसे माने मिल गए
ज़िन्दगी को चलने के जैसे बहाने मिल गए
ये नाम मेरी शख्सियत के साथ भी जाता था
और शख्सियत इस नाम के साथ भी

यूँ तो अब इक अर्सा हुआ तुम्हे भी खामोश हुए
मगर अब भी मैं ख्वाबों के तागे बुनता रहता हूँ
ध्यान लगा कर तन्हाई में सन्नाटे सुनता रहता हूँ
क्या खबर कभी अचानक से फिर से वक़्त चलने लगे
किसे पता कभी कोई रात में आवाज़ लगाए
और हौले से फिर इक बार कहे "Oye Cartoooooon"

वो इक नाम जो शख्सियत के साथ जाता था .....

Thursday, July 03, 2008

Attachment

So many trivial things/dates become important just cos they remind you of something "precious". It might be difficult to carry on relations with individuals but with these objects, bonding remains long after things fall apart. And every time one of these bonds break, you feel the same way as you did when you had lost that something "precious"........

वो मेरी बाइक याद है तुम्हे
जिसपे रात भर आवारों की तरह
शहर की गलियों की धूल फांकते थे
बारिशों के मौसम में ऑफिस से
छुट्टी मार शहर के रास्ते नापते थे
मोड़ की दुकान से दूसरे शहर घूम कर आने तक
तुम्हारे हाथ के कंधे से कमर तक जाने तक
सब कुछ इसने चुपचाप देखा कभी कुछ नही कहा
मगर पिछले कुछ दिनों से ये बहकी-बहकी सी रहती थी
जब भी इसकी तरफ़ देखता जाने क्या-क्या कहती थी
पूछती थी की अब मैं तुम्हारी गलियों में क्यूँ नही जाता
इसको चलाते हुए अब मैं कोई धुन क्यूँ नही गुनगुनाता
जानबूझ के ग़लत रास्तों पे इसे लेकर क्यूँ नही जाता
बिना बात के सड़कों पे इसे तेज़ क्यूँ नही दौडाता
जैसे ही इससे नज़रें मिलती, बस सवाल ही करती थी
मुझसे ज़्यादा शायद वो तुम्हे याद करती थी
तुम्हारे घर के करीब जो मेकेनिक था न
उसके पास आज मैं बाइक छोड़ आया हूँ
बहुत आवाज़ करने लगी है पिछले चाँद रोज़ से
ये कहके उसे ग्राहक ढूँढने को बोल आया हूँ

Sunday, May 25, 2008

Final move...

A small lonely room, none to talk to, lots of thoughts, mushy sunsets, scary nights, and flood of emotions in the heart. Everything is exactly same, so life has come the whole circle. The only difference is that now there is no witness, no audience to this unfolding drama....

जाते जाते वो ज़िन्दगी जीने के फल्सफे बता रहा था
सुन के उसकी बातें दिल जीने से और घबरा रहा था
(फल्सफे - Philosophy)

आज नई बस्तियां, नई मंजिलें, नए हमसफ़र हैं
क्या फर्क पड़ता है अब इससे वो कल कहाँ रहा था

सोच कर कभी बेबाक हँसता हूँ, कभी उदास होता हूँ
कल तलक वो ताउम्र साथ चलने की कसमे खा रहा था
(ताउम्र - whole life)

तेरी अलविदा सुन कर कबसे रुका है उसी मुकाम पर
जाने कितनी सदियों से वक्त बस चला जा रहा था

Monday, November 26, 2007

Without any Why and How

Well not many knows what is more important how or why. But as they say " He can take care of every how, who has a why". But, on occasions, one has loads n loads of whys and still find it difficult to carry on. At such times he keeps on lookin for a simple answer to "How".

Then at times I just wonder without any how and why, can someone carry on? And, if yes then for how long......

याद हो जिसे तेरे वादे, सच उसको बतलाएं कैसे,
जहन जानता है जो भी, वो दिल को समझाएं कैसे.
(जहन - Mind)

तुझे ये शिकायत की मैं याद नही करता तुझको,
और अपनी उलझन न सुलझे की तुझे भुलाएं कैसे.

न जोड़ते मरासिम तो खुश होते आज हम भी,
अब माज़ी में जाके गुज़रा कल बदल के आए कैसे.
(मरासिम -relation, माज़ी - past)

गर रो दिए तो रकीब से इक बार फ़िर हार जायेंगे,
अब मुश्किल ये की उसके सामने मुस्कुराएं कैसे.
(रकीब - lover's beloved/enemy)

नज़रें फेर लेता है अब वो हमको देखते ही,
इमां को मार कर, ज़ख्म उसे दिखलायें कैसे.

जागे तो सोचेंगे, आँख लगी तो देखेंगे उसे,
रोज़ का यही सवाल कि रात बिताएं कैसे.

Monday, November 05, 2007

ILLUSION

"Happiness is not a state of mind, most of the time it exists either in memories or in dreams. Rarely, but yes on few occasions, it becomes real also. Even then, it is ephemeral. Actually it is just an illusion to provide relief from pain, which is more real and exist for longer durations."

Though life is not that painful, when one stops chasing illusions in real life or when one starts living with these illusion in virtual life, it is beautiful. Virtual life, the one in dreams. The one full of hope, optimism of future or memories of past.

This is where i abode most of the time now and when I come down to reality, I accept this world as it is. No success, No failure, just consequences....Indeed I am a changed man.

"वो एक साल था जब वक्त पंख लगा कर उड़ता था,
जाने कब सहर होती थी, जाने कब दिन ढलता था.

हर रास्ता शहर का तेरी गली में ही निकलता था,
तू हंस के कुछ कह दे तो दिन आसमा पे गुजरता था.

हवाओं में कायनात बनाना मिटाना बस यही अपना काम था,
महसोस करता तो खुश था दिल, दुनिया के लिए यूँ तो नाकाम था.

भटकता मिला था एक ब्राह्मण, सब कहते हैं वो सच्चा था,
उसने कहा था बुरा, मगर दिल को आज भी लगता है वो साल अच्छा था.

अब सोचता हूँ तो लगता है शायद मैं बदल गया हूँ,
उमर के साथ साथ ज़िन्दगी के सांचे में ढल गया हूँ.

ये और ही साल है, अब वक्त रेंग रेंग कर चलता है,
रात सूरज की राह देखती, सूरज शाम का रास्ता तकता है.

अब भी कई बार मैं पुराने ज़ख्म कुरेद लेता हूँ,
कभी कभी रातों को तेरे बारे में सोच लेता हूँ.

कई दफा तेरी गलियों के मोड़ तक भी चला जाता हूँ
तेरे कूचे के नीचे अपने जैसे किसी शख्स को खड़ा पता हूँ

तब से सोचता है तू मिलेगी दिल भी कैसा नादान बच्चा है,
इसको जब से एक ब्राह्मण ने कहा है कि ये साल अच्छा है."

Wednesday, August 01, 2007

Deja Vu

I am familiar with this feeling, with this place, with this turn of life. It seems as if I had been here earlier too. I remember correctly it was painful that time. How strange these emotions are, even if you are familiar with them, they still impact even strongly than before. I am not sure which way to go from here and moreover if I will be able to go in any direction at all. But I know I will be, just as I was able to do last time. I will be able to carry forward and will not return here again, ever. But even last time I was determined that I will never return, I was sure I would not even look in this direction but see I am standing exactly at the same position. Why did I come back? Why?

"फ़िर तेरे शहर में हमको कितने अफसाने मिले,
नई हकीकतें मिली और ख्वाब पुराने मिले.

काफिरों के गुनाहों से परेशान वाइज़ दिखे,
और गुनाह कर के मुस्कुराते दीवाने मिले.

(वाइज़ - preacher)

जहां गए, जिससे मिले दोस्ती कर ली हमने,
क्या पता, कब किससे तेरी ख़बर ना जाने मिले.

यूँ तो हर सवाल का जवाब मिल ही गया हमको
बस तेरे बाद, जीने के ना हमको बहाने मिले.